ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: कचनारिया पहुंचे पूर्व मंत्री उमंग सिंघार,तैर कर नदी पार करने वाले विद्यार्थियों के लिये दी नांव,बोले पुल निर्माण के लिये करेंगे प्रयास । आदिवासियों के मामलो पर घेरा सरकार को,विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित नहीं करने पर बोले सरकार कर रही आदिवासियों के साथ भेदभाव

राजोद । प्रदेश में विधानसभा चुनाव में तीन माह का समय बचा हुआ है और कांग्रेस आदिवासियों के मुद्दे को लेकर मुखर है। आदिवासी समाज की कोई समस्या हो या परेशानी कांग्रेसी उसे जोर शोर से उठाने मे पिछे नही हट रहे है। राजोद के समीप कचनारिया पंचायत के चार मजरो के विद्यार्थीयो एंव ग्रामीणो कोटेश्वरी नदी पर तैरते हुये पार करने की खबरें मिडीया मे आये 24 घंटे भी नहीं हुए थे की पूर्व वन मंत्री एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार कचनारिया पहुँच गये। श्री सिंघार ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर आज समाजजन जश्न मना रहे है। लेकिन मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मै सारे कार्यक्रमों को छोड़कर यहां पर आया हुॅ। अधिकारियों से बात की है। जल्द ही पुल का निर्माण करवायेगे।

श्री सिंघार ने कहा कि अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मै अपनी और से यहां पर एक नांव दे रहा हुॅ जिससे ग्रामीण नदी पार कर सकेगे। आपने कहा की एक या दो दिन मे नाव की व्यवस्था हो जायेगी। श्री सिंघार ने आदिवासियों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है की आज प्रदेश और देश में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे है। सिधी मे आदिवासी समाज के युवक पर पेशाब करना का मामला हो या फिर मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर बलात्कार एवं उसके बाद उनकी हत्या करने की घटना हो। श्री सिंघार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आदिवासी समाज में रोष है।

विधायक उमंग सिंघार ने कहा की सरकार दूसरे समाज के आयोजन पर भी अवकाश घोषित करती है लेकिन आज विश्व आदिवासी दिवस पर कोई अवकाश घोषित नहीं किया यह दुख की बात है। आपने कहा कि सरकार जल्द से जल्द यहां पर पुलिया स्वीकृत कर उसका निर्माण करवाये नही तो जल्द ही आप जाने वाले हो फिर हम यहां पर पुलिया बनायेगे।


श्री सिंघार ने तैर कर नदी पार करने वाली बच्चीयो के हौसले को सलाम करते हुए उनकी तारीफ की और सभी बच्चों को चॉकलेट खाने के लिये अपनी और से 2000 रू नगद दिये और कहा की जल्द ही आपके पास नाव आ जाएगी फिर उस पर बैठकर नदी पार करना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें