ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: कलेक्टर और एसपी ने किया सरदारपुर क्षेत्र का भ्रमण,झकनावदा मे एसएसटी पॉइंट पर पहुंचकर ली जानकारी,तेजी से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए एसडीएम को दिये निर्देश

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रियता के साथ जुटा हुआ है। रविवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सरदारपुर तहसील का भ्रमण कर विभिन्न स्थानो पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान एसडीओपी आशुतोष पटेल से निर्वाचन संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने धार-झाबुआ जिले की सीमा पर स्थित झकनावदा मे एसएसटी का निरीक्षण किया एवं वहां पर तैनात कर्मचारियों से अभी तक की गई कार्यवाही के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने टिमायची,नरसिंह देवला,लाबरिया,राजोद आदि स्थानों पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जहां पर कमी दिखाई दी उसे सुधार करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने मतदाताओं से भी चर्चा की और उन्हें निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने के लिये और मतदाताओं को प्रेरित करने की बात कही।

कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राहुल चौहान से कहा कि ग्रामीण अंचलो मे अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करे। वही उन्होने कहा की दीपावली पर पलायन करने वाले लोग अपने घर आये तो उन्हे भी मतदान के लिये प्रेरित कर मतदान करने के लिए कहे।
इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार मुकेश बामनिया,सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना,राजगढ़ टीआई संजय रावत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें