ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्री हनुमान चालीसा का वाचन कर सरदारपुर में भ्रष्टाचार और गुंडाराज मुक्त सरकार बनाने की लगाई अर्जी,राजगढ़ में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, सैकडो कार्यकर्ताओं हुए शामिल

  राजगढ़। वर्तमान विधानसभा का चुनाव राजगढ़ ही नहीं अपितु सरदारपुर विधानसभा के भविष्य का चुनाव है। इस बार असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, भ्रष्टाचार पर ईमानदार, गुंडाराज पर सुशासन और बेरोजगारी पर रोजगार का चुनाव है। जहॉ कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी के रूप में प्रताप ग्रेवाल जनता के बीच में है। जिनकी विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की हैं, जिन्होनें एक जनसेवक के रूप में कार्य किया। वे सरल होने के साथ ईमानदार है। जो हमेशा सत्य और न्याय के पक्ष में रहकर जनता की आवाज को भोपाल तक उठाते है

 

उक्त बाते शनिवार को आदर्श मार्ग स्थित नित्यानंद भोजनालय के सामने कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कही। इसके पूर्व प्रातः 11 बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री शर्मा, पीसी शर्मा,  महेश जायसवाल, ओम राठौर, मंडलम अध्यक्ष पंकज राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी बोहरा, मनीष जैन, नटवरलाल मिस्त्री, पार्षदगण एवम कांग्रेस कार्यकर्ता ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भारत माता एवम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरदारपुर में भ्रष्टाचार और गुंडाराज मुक्त सरकार बनाने की अर्जी भी लगाई। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि कार्यालय से प्रतिदिन प्रचार प्रसार एवम बैठक का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें