ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: नहीं रुक रही मौसम की दगाबाजी,बरमंडल-लाबरिया मे बादलों की गडगडाहट के साथ 1 घंटे तक चला बारिश का दौर


गेहूं की फसल को नुकसान,फिकी पडेगी रंगत

बारिश के बाद इस तरह सडके तरबतर होकर मौसम सुहाना हो गया

बरमंडल/लाबरिया। मार्च का महिना आधा बीत चुका है। लेकिन मौसम मे की दगाबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी ठंड तो कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर। शुक्रवार को सुबह एक बार फिर अंचलो मे मौसम के परिवर्तन के साथ बारिश का दौर आरंभ हुआ।

https://youtu.be/vglhHIlshbQ
लाबरिया मे करीब एक घंटा बारिश हुई

बरमंडल  और लाबरिया मे करीब एक घंटा बारिश हुई। सुबह 6 बजे लाबरिया मे बादलों की तेज गडगडाहट के साथ बारिष का दौर आरंभ हुआ जो रूक रूक कर एक घंटे से अधिक समय तक चला। जिसमे करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई और सडको से पानी तेजी से बह निकला। वही बरमंडल मे 6.40 पर रिमझिम बारिश का दौर आरंभ हुआ जो रूक रूक कर सुबह 7.45 तक चलता रहा। हल्की बारिश के बाद सडके तरबतर हो गई वही मौसम मे ठंडक घुल गई।
लाबरिया क्षेत्र मे कालीकराई बांध की नहरों से सिंचाई पर निर्भर किसानों से बाद मे बोवनी की थी जिससे क्षेत्र मे करीब 50 प्रतिशत से अधिक खेतो मे गेहूं की फसल या तो खेतो मे कटकर रखी हुई है या फिर खेतों मे कटाई के लिये खडी हुई है। किसानों ने बताया की बारिश के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान होगा। बारिश के बाद अब गेहूं का कलर कम हो जायेगा जिससे बाजार मे किसानों को कम दाम मिलेगा।

https://youtu.be/c6Q8rm8383Q

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें