: मनावर-मांगोद मार्ग पर ढलान के चलते अवलदा से बढिया के बीच हो रही वाहन दुर्घटनाये
Admin
Wed, Mar 1, 2023
पिछले कुछ दिनो मे ही हो चुकी 10 मौते,डीजल बचाने के चक्कर मे बड़े़े वाहन चालक वाहन को कर देते न्युटन
सोनू गुप्ता
गंधवानी । मनावर मांगोद मार्ग पर अवलदा से बढ़िया तक ऊंचे नीचे और ढलान वाले रोड के चलते हुए यहां पर वर्तमान में एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत आए दिन होने लगी है क्योंकि इस जगह पर अंधे मोड़ होने के कारण बड़े ट्रेलर वाहनों में दो पहिया वाहन चालक टकरा जाते हैं जिससे दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो जाती है बीते कुछ ही दिनों में यहां पर लगभग 10 लोगों की मौत एक्सीडेंट में हो गई है 2 दिन पहले ट्रेलर में तीन बाइक सवार घुसे थे जिसमें तीनों नव युवकों की मौत हो चुकी है मामले से ग्रामीण भी भयभीत है कि आखिर इस जगह पर इतनी मौतें क्यों होने लगी है।
(बड़े वाहन न्यूटन कर देते हैं इससे होती है दुर्घटनाएं)
उक्त घटना स्थल वाली जगह पर पहुॅचे तो यहां रहने वाले ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश भरे हुए वाहन चालक ट्रेलर को न्यूट्रल कर देते हैं और डीजल बनाने के चक्कर में गाड़ी की स्पीड बहुत अधिक होती है सामने से बाइक या अन्य वाहन आने के चलते उनका वाहन अनियंत्रित हो जाता है जिससे ऐसी स्थिति बनती है पूर्व में भी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया था जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे उसके बाद से लगातार यहां पर हादसे हो रहे है इसमें कमी नहीं आ रही हे।
(108 और पुलिस करती है घायलों को बचाने के लिए प्रयास)
मामले में जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां पर होने वाले एक्सीडेंट में घायलों को बचाने के लिए 108 एंबुलेंस के चालक और स्टाफ तथा पुलिस हादसे में घायल लोगों बचाने के लिए पूरा प्रयास करती है लेकिन भीषण हादसा होने के चलते बाइक सवारों को गंभीर चोटे आती है जिससे बड़ी मुश्किल होती है फिर भी जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंचकर लोगों को उपचार के लिए हर संभव प्रयास अपनी ओर से करती है ताकि किसी की जिंदगी बच जाए।
इनका कहना है।
न्योरी खोदरी से लेकर बढ़िया तक बीच में ढलान और अंधे मोड़ वाली जगह है इस पर बड़े स्पीड ब्रेकर बनाने चाहिए ताकि वाहन अंधाधुन गति से नहीं चले और इस तरह के हादसे नहीं हो पाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
संजय झमेले ग्रामीण ग्राम बढ़िया।
हादसे वाले मार्ग को थोड़ा सा सीधा करना चाहिए मोड होने की वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं बीते दिनों हुए हादसों में करीब 10 लोग मर चुके हैं वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं वाहन चालकों के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगाने चाहिए और मार्ग को थोड़ा सीधा करना चाहिए इसकी सख्त जरूरत महसूस की जाने लगी है ताकि यहां होने वाला हादसों को रोका जा सके ।
सुरेश बर्मन ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन