ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: लाडली बहना योजना  हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण,

सरदारपुर। लाडली बहना योजना के अंतर्गत सरदारपुर तहसील की सभी 429 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण का आयोजन आजीविका भवन सरदारपुर में आयोजित किया गया। महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देते हुए बताया की योजना अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल तक पात्र महिलाओं के आवेदन पंचायत स्तर पर केम्प का आयोजन कर ऑनलाइन किये जायेंगे। 1 से 15 मई तक आपत्तियां बुलाई जाएगी व आपत्ति का निराकरण समिति द्वारा 15 से 30 मई के मध्य किया जाएगा। 10 जून से पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधा भुगतान होगा। योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई केवाईसी व डीबीटी के लिए तैयार खाता होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कमलसिंह निंगवाल, अभिलाषा वास्केल, सीएमओ शिवेंद्र सिंह पंवार, पर्यवेक्षक एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें