ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: कल जिले पीएम आवास के 14694 हितग्राहीयो का होगा गृह प्रवेश,सरदारपुर मे सर्वाधिक2943 हितग्राहीयो का कराया जायेगा गृह प्रवेश


धार । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत गृह प्रवेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश के रीवा जिले में 24 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहाँ से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रंगार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 24 अप्रैल को निर्मित 14694 आवासों के हितग्राहियों को जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तरीय गृह प्रवेश कराया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत तोरनोद के हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा।


जिले की जनपद पंचायतों में निर्मित आवासों में बदनावर में 1810, बाग में 817, डही में 952, धार में 294, धर्मपुरी में 1151, गंधवानी में 1060, कुक्षी में 506, मनावर में 1026, नालछा में 1092, निसरपुर में 370, सरदारपुर में 2943, तिरला में 1078 तथा जनपद पंचायत उमरबन में 1595 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जावेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें