ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: देश में जनजाति के विकास के लिए आज जितने कार्य हो रहे हैं वह कभी नहीं हुए हैं- राज्यपाल पटेल

कमलेश नाहर
 झाबुआ । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल शनिवार शाम को  शिवगंगा द्वारा आयोजित हलमा कार्यक्रम के सहभागी बने। इसे पुरुषार्थ की श्रेष्ठतम आदिवासी परम्परा माना जाता है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में शामिल होकर सांकेतिक श्रम दान करेंगे। आयोजन में 40 हजार से ज्यादा लोगो के शामिल होने का दावा किया गया है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल 25 फरवरी को झाबुआ दौरे पर हेलीकॉप्टर से हलमा मैदान हेलीपेड झाबुआ सायं 04ः55 पर झाबुआ आगमन हुआ। हेलीपेड पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक  अगम जैन, सीईओ जिला पंचायत  अमन वैष्णव,  सांसद  गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक  शांतिलाल बिलवाल,  पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष  भानु भूरिया, शिवगंगा से पद्मश्री  महेश  शर्मा,  राजाराम कटारा, भाजपा महामंत्री  सोमसिंह सोलंकी एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा पुष्पगुच्छ से महामहिम का अभिनंदन किया। तत्पश्चात् सायं 05ः00 बजे से सायं 05ः10 तक गेती यात्रा के शुभारंभ किया। महामहिम राज्यपाल द्वारा गेती यात्रा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारत माता जयकारे लगाए। इसके पश्चात गेल गेस्ट हाऊस झाबुआ पहुचें।  हलमा मैदान झाबुआ पर सायं 06ः00 बजे पहुंचे । महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा सभा स्थल के समीप लगाई गई विकास योजना की प्रदर्शनी जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी गुड़िया, आजीविका परियोजना की  महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद, कड़कनाथ प्रोजेक्ट, महिला बाल विकास विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बेहतर प्रदर्शनी के लिए तारीफ की। आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा भी की । बगैर केमिकल से बनाया गया रंग की भी तारीफ की ।  राज्यपाल के द्वारा कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा गया कि शासन की विभिन्न योजनाओं को लागू करके जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हो रहा है। देश में जनजाति के विकास के लिए आज जितने कार्य हो रहे हैं वह कभी नहीं हुए हैं। बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे जरूरत होती है उसके खेत में जाकर एक दूसरे की मदद करना, शादी में सहयोग करना, बहुत से ऐसे झगड़े हैं उसको भी निपटाना, यह हलमा जैसे कार्यक्रम में से निकलता है और गांव में धरती माता के अंदर से कैसे पानी निकालना, गांव में तालाब बनाना सरकार नहीं बल्कि खुद जाकर कार्य करना आत्मीयता से गांव के लिए पानी निकालना यह बहुत बड़ी बात है। शिवगंगा के माध्यम से किए जा रहे हलमा की मुक्त कंठ से तारीफ की एवं सिकल सेल एनीमिया के लिए चलाई जा रही जनजागृति की भी सराहना की। इस अवसर पर शिवगंगा के प्रमुख श्री पद्मश्री श्री महेश जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हलमा के माध्यम से, एक दूसरे की मदद से हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं एवं समाज को नई दिशा दे सकते हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन शिवगंगा के राजाराम कटारा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर  सांसद गुमान सिंह  डामोर एवं   नानू राम  महाराज,  हर्ष  चैहान  द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया। मंच पर कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति  सांसद  गुमान सिंह  डामोर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य  अनंत नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनल जसवंत सिंह भाबर, माननीय  हर्ष  चैहान,   नानू राम  महाराज भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह पुलिस अधीक्षक  अगन जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अमन वैष्णव , वन मंडल अधिकारी वन मंडल  हरे सिंह ठाकुर, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन अपनी गेती ,पावड़ा, तगारी  लेकर उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कई गणमान्य नागरिक, आईआईटी के छात्र, एम्स के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम को देखने के लिए गुजरात, राजस्थान से भी  लोग आए हुए थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें