ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: एन.एच.47 पर डिवाईडर तोडने पर एसडीएम ने की कार्यवाही 6 लोगो को जारी किया नोटिस


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कार्यवाही के दिए थे निर्देश 

सरदारपुर। एसडीएम राहुल  चौहान  द्वारा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को तोड़ने पर छः लोगो को नोटिस जारी किए है। जिन लोगो को नोटिस जारी किए है उनके द्वारा जवाब प्रस्तुत करने के बाद अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।

दरअसल जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे। निर्देश के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल  चौहान  द्वारा राज्य की संपत्ति, जनहित के उपयोग की संपत्ति को तोड़फोड़ करने से हो रहे सड़क दुर्घटना न्यूसेंस को रोकने के लिए छः लोगों को सीआरपीसी की धारा 133 के अधीन नोटिस जारी किए हैं।

एसडीएम राहुल  चौहान  ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के दोनों किनारों पर पेट्रोल पंप, ढाबा संचालक एवं कृषकों के द्वारा राजमार्ग पर बने डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बनाए जाने पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और राजस्व के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद न्यूसेंस फैलाने वाले रामा पिता गोपीलाल निवासी फुलगावड़ी, दिनेश पिता गोपीलाल निवासी फुलगावड़ी, भारतसिंह पिता शंकरसिंह निवासी राजगढ़, रामसिंह पिता कनक निवासी राजगढ़, श्याम सुंदर बाहेती निवासी टांडा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप बायपास राजगढ़ एवं नंदराम पिता दयाराम निवासी हातोद, को नोटिस जारी किए हैं। आदेशानुसार इन्हें हाजिर होकर कारण दर्शित करना होगा। संबंधित व्यक्ति नोटिस का जवाब प्रस्तुत करेंगे उसके पश्चात सशर्त अंतिम आदेश पारित किया जायेगा।-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें