ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: बोर्ड परीक्षाओं का दौर  आज से हाईस्कूल की परीक्षा हुई आरंभ


तनाव मुक्त  होकर परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी,केन्द्राध्यक्ष ने मार्गदर्शन देकर नियमों से विद्यार्थियों का कराया अवगत

https://youtu.be/AjJ-sPPcJnY
परिक्षा के पुर्व विद्यार्थीयो को मार्गदर्शन देते हुये केन्द्राध्यक्ष श्री दानकिच

बरमंडल। बोर्ड परीक्षा का दौर आज से आरंभ हो गया। 1 मार्च को 10वीं पहला पेपर था वही दो मार्च से 12वीं की परीक्षाएं आरंभ होगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओ मे कुछ नये नियम लागु हुये। लेकिन पहले दिन विद्यार्थियों को शिक्षकों ने नियमों की जानकारी देकर घबराने की सलाह न देकर उनका हौसला बढ़ाया साथ की इत्मीनान के साथ परीक्षा देने सलाह दी।
शा उमावि बरमंडल मे 1 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं आरंभ हुये। सुबह करीब 8 बजे से परीक्षा के लिये विद्यार्थियों के आने का क्रम आरंभ हो चुका था। परीक्षा के पूर्व केन्द्राध्यक्ष अशोक दानकिच ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा की परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है बिना डर के साथ परीक्षा दे आप को शिक्षकों ने जो पढ़ाया है उसी मे से प्रश्न आये आराम से और धैर्य के साथ अपना पेपर हल करे श्री दानकिच ने विद्यार्थियों को बताया की इस वर्ष बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ नये नियम आये है जिसमे पेपर चार सेट मे आयेगे हर विद्यार्थियों के पास अलग-अलग प्रश्न पत्र होगा। वही पूरक कॉपी इस बार से नहीं दी जायेगी 32 पेज की मैन पुस्तिका रहेगी इसलिये उत्तर पुस्तिका का सही उपयोग करे। उन्होने कई अन्य बारिकीयो एंव सावधानीयो से विद्यार्थीयो को अवगत कराते हुये शुभकामनाएं दी। बोर्ड परीक्षा मे इस बार ओआरएम शीट भी रहेगी। 10 वी की परीक्षा मे सामाजिक विज्ञान,विज्ञान और गणित मे मैन कॉपी के साथ ओएमआर शीट रहेगी। जो सीधे स्केन होगी इस प्रयोग से परीक्षा की गोपनीयता और अधिक हो जायेगी। बरमंडल केंद्र पर 247 विद्यार्थी 10 वी की परिक्षा के लिये पंजीकृत थे जिसमे से प्रथम दिन 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 228 विद्यार्थीयो ने परीक्षा दी। पहला पेपर हिन्दी का था।

https://youtu.be/Bv5727onhFI
परीक्षा कक्ष मे प्रवेश के पुर्व विद्यार्थीयो की जांच की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें