ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: लगातार पांचवें दिन बारिश और ओलावृष्टि का कहर जारी,जौलाना-बरमंडल मे मूसलाधार बारिश,गोन्दिखेडा मे गिरे ओले


फसले खराब,किसान परेशान मैदान से विपक्ष गायब

https://youtube.com/shorts/1bGdHQzAVY8

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के अंचलो मे लगातार 5वें दिन भी बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। वैसे तो 8 मार्च को ही बरमंडल,अमझेरा और राजपुरा मे बारिश और ओलावृष्टि का क्रम आरंभ हुआ तो जो आज तक जारी है।
रविवार को जौलाना मे करीब 1 घंटे तक बारिश हुई जिससे नदी नालो मे तेजी से पानी बह निकला । 1 घंटे से भी अधिक समय तक हुई बारिश से जहा खेतो मे खडी हुई व काटकर रखी हुई गेहूं की फसले खराब हो गई । किसानों ने मांग की है की जल्द की खराब फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये।

https://youtube.com/shorts/lIMgVC7WNHY


वही बरमंडल मे करीब 10 मिनट तक तेज मुसलाधार बारिश हुई जिससे सडको से पानी बह निकला । वर्तमान समय मे आदिवासी समाज मे वैवाहिक आयोजनों का दौर जारी है जिसके चलते रविवार को बरमंडल मे साप्ताहिक हाट  बाजार मे बड़ी संख्या मे आसपास के ग्रामीण अंचलों से  ग्रामीण सामग्री की खरीदारी के लिये आये थे लेकिन शाम को करीब 5 बजकर 10 मिनट पर हवा आंधी के साथ गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई जिससे बाजार मे अफरा तफरी मच गई ग्रामीण बारिश से बचाव के लिये इधर उधर शरण लेते हुए नजर आये।

https://youtu.be/etVwkepRLU4

वही लाबरिया मे भी 10 मिनट तक बारिश का दौर चला। गोन्दिखेडा चारण मे ओलो के साथ करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। मक्के के आकार के ओले गिरे जिससे फसलो को नुकसान की संभावना बताई जा रही है।

 सरदारपुर मे भी करीब 10 मिनीट तक बारिश का दौर चला जिससे सडको से पानी बह निकला एवं मौसम मे ठंडक घुल गई।

फसले खराब,किसान परेशान विपक्ष गायबः- वैसे तो यह पहली बार होगा की मार्च के महीने मे करीब 12 दिनो से बारिश का दौर अलग-अलग क्षैत्रो मे जारी है। पिछले पाॅच दिनो से तो लगातार बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। क्षैत्र मे धुलेट,राजपुरा,पिपरनी,जौलाना,चालनीमाता सहित अन्य अंचलो मे बारिश और ओलावृष्टि से फसलो को नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक सर्वे कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। जब कांग्रेस सत्ता मे थी जो कुछ इस तरह के हालात बने थे। उस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी नेता का फर्ज निभाते हुए बारिश के बीच खेतो मे जाकर सरकार को घेरा था। लेकिन इस विपदा की घड़ी मे अभी तक कोई भी कांग्रेस का नेता मैदान मे आकर सरकार को नही घेर पा रहा है। और तो और यह चुनावी साल भी है ।                        

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें