ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: मौत का घाट फिर हुआ हादसा 3 कंटेनरो की भिंडत मे जलने से दो लोगो की मौत


मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर नही रूक रहे हादसे,

https://youtu.be/DEmOyeUDZBk

धार। धामनोद थाना अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं,गणेश घाट को धार जिले का ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया गया है, शनिवार को भी गणेश घाट पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा कंटेनर मुंबई- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे 2 कंटेनरो से जा भिड़ा, इस जबरदस्त भिड़ंत के बाद तीनों कंटेनरो मे आग लग गई, आग लगने के बाद गणेश घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया, कंटेनरो में आग लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की सहायता से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया, इस सड़क हादसे में 2 लोगों कि वाहनों में लगी आग की चपेट में आने की वजह से की मौत हुई है, वहीं 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, कंटेनरो में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कि सहायता से काबू पाने के बाद गणेश घाट पर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है, फिलहाल इस मामले में धामनोद पुलिस मौके पर है, मृतकों के शव का पोस्टमार्टम धामनोद के शासकीय अस्पताल में कराया जा रहा है.. वहीं घायल लक्ष्मी लाल का उपचार भी धामनोद के शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है फिलहाल धामनोद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें