ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: कोटेश्वर महादेव की कृपा से हमें कथा श्रवण का मौका मिला है- सिसोदिया


शिव महापुराण कथा को लेकर गांव-गांव जाकर दे रहे है निमंत्रण

बदनावर। हम ना तो कुर्सी पर बैठने आए हैं और ना ही भाषण देने आए हैं पंडित प्रदीप मिश्रा की होने वाली भव्य शिव महापुराण कथा के निमंत्रण देने के लिए आए हैं इसलिए आपके बीच में एक साथ जाजम पर बैठेंगे कोटेश्वर महादेव की कृपा से हमें कथा श्रवण का मौका मिला है इसलिए गांव गांव पहुंचने के पीछे उद्देश्य यह है कि निमंत्रण घर-घर तक पहुंचे इस कथा का हमें सपरिवार आनंद लेना है
         उक्त प्रेरक विचार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कोटेश्वर में संपन्न होने वाली शिव महापुराण कथा के मुख्य आयोजक शरद सिंह सिसोदिया ने ग्राम तिलगारा में निमंत्रण पत्र वितरण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच व्यक्त किए।तिलगारा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजक सिसोदिया एवं समिति से जुड़े अन्य गणमान्य जनों का भी पुष्प हार से स्वागत किया। शनिवार को दौत्रिया एवं तिलगारा में ग्रामीणों के बीच बैठक सम्पन्न हुई। जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर ने कहा क्षेत्र के लोग साधन संसाधन से छोटे हो सकते हैं, लेकिन धर्म संस्कृति व सनातन को बचाने के लिए बहुत कुछ करने का जज्बा रखते हैं।पश्चिम क्षेत्र धार्मिक आयोजनों के मामले में अग्रणी है। शिव महापुराण कथा को सफल बनाने में हम कोई कसर नहीं रखेंगे। पाटीदार समाज के तहसील अध्यक्ष मिनेश पाटीदार ने कहा कि हमारे क्षेत्र को जो अवसर मिला है वह अकल्पनीय है।हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी भव्य कथा कोटेश्वर में होगी । शरद सिंह सिसोदिया का जो संकल्प व सपना है, उसे हमें मिलकर पूरा करना है।
बैठक को कड़ोद कला प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी अखिलेश व्यास, संदीप चैधरी,पवन पाटीदार आदि ने संबोधित कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में धर्मराज पाटीदार, कैलाश पटेल, बाबूलाल भाटी, गोपाल पटेल,सोहन लाल पाटीदार, हिम्मत लाल, गोपाल पाटीदार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र जाट ने किया। जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।
मंगलवार 14 मार्च को 3 बजे कारोदा, 5 बजे कड़ोद खुर्द, 7 बजे नागदा व रात्रि साढ़े 8 बजे गरडावद में ग्रामीणों के बीच आयोजन को लेकर बैठक होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें