ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अध्ययन मे स्थिरता, धैर्यता, ताजगी बनाये रखने के लिए योग आवश्यक है - योग गुरु शर्मा ,विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Admin

Sat, Dec 21, 2024
अमझेरा । महाराव शा.उ. मा.वि. में विश्व ध्यान दिवस का मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन जिला योग आयोग के अध्यक्ष योग गुरु जगदीशचंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । इस अवसर पर योग गुरु जगदीश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि अध्ययन अध्यापन मे स्थिरता, धैर्यता व ताजगी बनाये रखने के लिए, योग व ध्यान की महत्वपूर्ण गतिविधियों को किया जाना आवश्यक है ।योग व ध्यान करने से अवसाद, चिंता, तनाव से राहत मिलती है तथा असमय आने वाली व्याधियों से मुक्ति मिलती हैं ।स्वामी विवेकानंद के श्रूत वाक्य -उठो, जागो व लक्ष्य प्राप्ति तक रूको नही के मूल मंत्र को जीवन में उतारने के लिए ध्यान की महती आवश्यकता होती है । श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को ध्यान की क्रिया का अभ्यास कराते हुए सुखासन व हास्यासन से रुबरू कराते हुए रोमांचित किया । ध्यान की मुद्रा विषयक बच्चों के अनुभव भी सांझा किये गये । विद्यालय के प्राचार्य एस ए शेख, वृषालि देशमुख, शिक्षक राघवेन्द्र सिंह कमरिया द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार ने किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें