ब्रेकिंग

सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

सूचना

अन्नकूट महोत्सव : सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

Bakhtavar Express

Fri, Nov 6, 2026

सरदारपुर। ब्राह्मण समाज तहसील समिति संगठन के तत्वावधान में समाज द्वारा इस वर्ष पहली बार ब्राह्मण समाजजनों द्वारा सरदारपुर तहसील में अलग अलग 8 स्थानों पर प्रखंड स्तरीय अन्नकूट महोत्सव मनाने जा रहा है। ब्राम्हण समाज के तहसील मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी सरदारपुर ने बताया कि इसके अंतर्गत 9 नवंबर शाम को अमझेरा में,10 नवंबर को सुबह राजोद और शाम को बरमंडल, 14 नवंबर को सुबह दसई में ,15 नवंबर को सुबह सोनगढ़ में, 17 नवंबर को सुबह राजगढ़ में, 18 नवंबर को शाम सरदारपुर में, 19 नवंबर शाम को रिंगनोद में ब्राह्मण समाजनो द्वारा विशाल स्वरूप में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मिडिया प्रभारी तिवारी ने बताया आयोजन में प्रत्येक स्थान पर समाजजनों द्वारा भगवान परशुराम का अभिषेक पूजन करके महाआरती की जाएगी, तत्पश्चात महाभोग लगाया जाएगा। आयोजन कों

सफल बनाने के लिए तहसील प्रखंड स्तर पर संगठन के तहसील अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक, उपाध्यक्ष सहित सदस्य कार्यकर्ताओं द्वारा ब्राम्हण समाज के प्रत्येक घर-परिवार पर जाकर परिवार से संपर्क करके निमंत्रण दिया जा रहा है, साथ ही कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति अनिवार्य हो इसके लिए विशेष निवेदन किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें