बरमंडल : शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे
Bakhtavar Express
Tue, Nov 3, 2026
बरमंडल। फर्ज निभाते शहीद हुए टी आई दिलीप पुरी के पिता से सीएम मोहन यादव ने फोन पर चर्चा की। मंगलवार दोपहर के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ओमप्रकाश पुरी से फोन पर चर्चा की। सीएम डॉ यादव ने फोन पर कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और सभी लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस प्रकार की स्थिति दुबारा नहीं बने। परिवार को दी आर्थिक सहायता की जानकारी भी सीएम डॉ यादव ने दी। पिता पुरी ने फोन पर बताया कि वे एक दुकान संचालित करते हैं, जिस पर सीएम डॉ यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले ही प्रावधान किया हैं, कि सहायता राशि माता पिता व परिवार के सदस्यों के बीच में समान रुप से 50-50 लाख रुपए दी जाएगी। ताकि दोनों परिवार को कोई दिक्कित नहीं आए। पिता पुरी ने की बहू को फील्ड के बजाय ऑफिस वर्क देने की मांग रखी, क्योंकि बच्चों की परवरिश का भी ध्यान रखा जा सके। जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी के पिता ओमप्रकाश पुरी ने कॉलेज में बेटी की फीस का विषय भी सीएम डॉ यादव के समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को भेजा है। उनसे चर्चा कर इसे भी पूरा किया जाएंगा। वही जिस स्कूल में पड़े उसका नाम टी आई दिलीप पुरी के नाम पर करने और उनकी प्रतिमा स्कूल में लगवाने की माँग की जिस पर सी एम ने कहा कि इसे जल्द पूरा किया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन