ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: उत्साह के साथ महिलाओ ने मनाया दशामाता का पर्व,पुजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की

Admin

Fri, Mar 17, 2023

https://youtu.be/A33zkwVwd1U

बरमंडल। शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना उत्साह के साथ  पर्व मनाया।  कचहरी चैक के नागणेच्या माता अति प्राचीन मंदिर और दशहरा मैदान  स्थित मां अन्नपूर्णा माता मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सुबह 8 बजे से महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी।
जहां महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर सूती सफेद धागा बांधकर पूजा की। मंदिर के पुजारी उमेश दुबे, विष्णु प्रसाद शर्मा, गजेन्द्र शर्मा,अभिषेक दुबे ने दशा माता की कथा सुनाई कि दशा माता कोई और नही बल्कि मां पार्वती का ही स्वरूप है। दशा माता का व्रत, घर-परिवार के बिगड़े ग्रहों की दशा और परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए किया जाता है।
इस दिन महिलाएं पूजा के साथ व्रत करके गले में एक खास डोरा (पूजा का धागा) पहनती है, ताकि परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, सौभाग्य और धन संपत्ति, अच्छी सेहत की कामना करती हैं। इस बार दशा माता के व्रत के दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बना रहा है। यह योग 17 मार्च शुक्रवार को सुबह 8 से लेकर शाम तक रहा इस समय काल में दशा माता का पूजन सर्व कार्यों में सिद्धि प्रदान करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें