ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया रोद्र रूप,तहसील क्षैत्र के अधिकांश स्थानो पर हुई मुसलाधार बारिश

Admin

Sat, Apr 29, 2023

राजगढ-बरमंडल मे गिरे ओले,सरदारपुर,राजोद,लाबरिया,बरमंडल,राजगढ मे मुसलाधार बारिश

https://youtu.be/N8bOhdbred4

सरदारपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम ने आज अपना रौद्र रूप दिखा दिया। पिछले तीन दिनो से तहसील क्षेत्र के अंचलो मे हल्की एवं तेज बारिश का दौर जारी था । वही शनिवार की शाम को तहसील क्षेत्र के अधिकांश अंचलो मे मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। गर्मी के दिनो मे मूसलाधार बारिश से हर कोई हैरान परेशान नजर आया।

राजगढ़ एंव सरदारपुर मे जहा करीब 1 घंटे तक तेज मूसलाधार बारिश हुई वही बरमंडल,लाबरिया,राजौद मे भी 30 से 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। कई स्थानों पर तेज बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति नजर आई। वही अमझेरा एवं दसाई मे हल्की बारिश हुई। बरमंडल एवं राजगढ मे ज्वार के आकार के ओले भी कुछ देर के लिये गिरे। मौसम के इस अचानक परिवर्तन से सबसे अधिक परेशानी वैवाहिक समारोह मे पड़ी कई  स्थानों पर वैवाहिक आयोजनों की रस्मों मे बारिश ने खलल डाला हवा आंधी के कारण टेंट तक उड गये। वही दसाई मे 2 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैया​​रियां भी बारिश के चलते प्रभावित हुई है।


मूसलाधार बारिश मे बाजार मे बरसाती की अधिक बिक्री हुई कई  दुकानों पर तो पुराना स्टाक देखते ही देखते बिक गया। वही खलिहानो मे सुखने के लिये रखी हुई प्याज की फसले भी बडी मात्रा मे खराब होने के समाचार है।  

https://youtu.be/EGy9AVNfwIk

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें