ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: तहसील मुख्यालय पर पहुॅची विकास यात्रा,करोडो के निर्माण कार्यो का किया भुमिपुजन

Admin

Fri, Feb 17, 2023

सरदारपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरदारपुर विधानसभा में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से निकाली जा रही विकास यात्रा शुक्रवार को सरदारपुर पहुंची। विकास यात्रा ने सरदारपुर नगर का भ्रमण किया तथा करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ।
विकास यात्रा कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर पंचमुखी चौराहे पहुंची। जहां टंट्या मामा की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र गर्ग, संजय बघेल, बृजेश ग्रेवाल आदि अतिथियों का नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष रोमा मंडलोई, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, पार्षदगण एवं अधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शासन की योजनाओं से अवगत करवाया। इसके पूर्व पंचमुखी चौराहे पर विजय स्तंभ के पास सेल्फी पांइट एवं नगर में तीन स्थानों पर निर्मित होने वाले सीसी रोड के लिए भूमि पूजन किया गया। हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत ग्रह प्रवेश कराया गया। इस के पूर्व दस करोड़ की लागत से बनने वाले सिविल हॉस्पिटल भवन का भूमि पूजन किया गया।

bakhtavarexpress.com/

​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें