: तारीफ़ के पुल के निचे हमेशा मतलब कि नदी बहती है - बिश्नोई बालिका संस्कार विषय पर विचार संगोष्टी आयोजीत
Admin
Thu, Jan 30, 2025
अमझेरा। सोषल मीडिया का उपयोग यदि आप दोस्ती करने और रील बनाकर उसे शेयर करने में करते हो तो यकीन मानिये आप अपने जीवन में उस लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर सकते जिसका सपना आपके माता-पिता ने देखा है । किसी ने थोड़ी सी प्रषंसा कर दी तो आप उसके जाल में मत फंसो, वह आपसे अपना मतलब सिद्ध करना चाहता है, उससे सतर्क होने की जरुरत है। तारीफ के पुल के नीचे हमेषा मतलब की नदी बहती है । माता-पिता के त्याग का हमेषा स्मरण करो। उनसे बड़ा कोई हितैषी और मित्र हो ही नहीं सकता। माता-पिता की डाँट या सलाह आपको नीम की तरह कड़वी लगती हो लेकिन उसी की शीतल छाया में ही आपका जीवन सुखी और सुरक्षित है । माता-पिता को भी चाहिये कि वे अपनी बेटी को अपनत्व के आँचल में इस प्रकार सहेजकर रखे कि वह अपनी हर बात आपसे खुलकर कह सके । उसे ऐसे संस्कारों में ढाले कि कोई बरगला न सके । उक्त बाते एकीकृत कन्या मा.वि. में बालिका संस्कार विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में सम्मिलित होने आई अमझेरा के सभी विद्यालयों की किषोरी छात्राओं के सम्मुख मुख्य अतिथि जिला पुलिस धार के रिजर्व इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम बिष्नोई ने व्यक्त किये । कार्यक्रम मे विषेष अतिथि जनपद सदस्य नेहा दीक्षित मुस्लिम सदर शौकत पटेल भाजपा नेता भगवान खंडेलवाल संकुल प्राचार्य सैफुद्दीन शेख आदि अतिथियों के द्वारा दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि गई। आयोजन में उ.मा.वि., कन्या हाईस्कूल, संस्कृत विद्यालय, राॅयल स्कूल, मंगलम स्कूल, सरस्वती षिषु मंदिर व समर फील्ड स्कूल की 750 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया । अतिथियों का स्वागत प्रधान अध्यापक अष्विन शर्मा, प्रवीण पंचोली, सीर चक्र, श्रीकांत पांडेय, सदाकत खान, संतोष मालवीय, ममता रघुवंषी, सुषमा , रंजीता व रानी मैडम द्वारा किया गया । संचालन श्रीकांत पांडेय व आभार प्रदर्षन वृषाली देषमुख ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन