ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: मजदुरो से भरा तूफान वाहन पलटा,दो की मौत एक गंभीर,तूफान वाहन मे 36 मजदुर थेे सवार

Admin

Mon, Oct 7, 2024
सरदारपुर। क्षैत्र मे सोयाबीन कटाई के लिये बाग क्षैत्र से आये मजदूरों से भरा तुफान वाहन पलट गया जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई एंव  1  गंभीर घायल हो गया वही एक दर्जन से अधिक मजदुरो को चोटे आये है। तुफान वाहन मे 36 मजदुर सवार थे जिसमे से 10 नाबालिग है। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की क्षैत्र मे सोयाबीन कटाई के लिये बाग क्षैत्र के मजुदर आज शाम करीब 7.30 बजे तुफान वाहन एमपी 09 बीए2499 मे सवार होकर मोहनखेडा से छडावद की और जा रहे थे तभी रास्ते मे चलते वाहन का पहिया निकल गया जिससे वाहन सडक के किनारे उतर कर पलटी खा गया। घटना की सुचना मिलते ही राजगढ थाना प्रभारी संजय रावत और तिरला चैकी प्रभारी कालुसिंह बामनिया दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचे और घायलो को कंचन हास्पिटल मे उपचार के लिये लाया गया जहा पर मृतक अनिल पिता चेनसिंह  उम्र 21 वर्ष ग्राम झिरपनिया और मुकेष पिता भांगडा  उम्र 45 साल निवासी झिरपनिया थाना बाग की मौत हो गई दो मृतको के शवो को पीएम के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर भेजा गया। वही अजय पिता कलमसिंह  उम्र 20 साल निवासी झिरपनिया गंभीर घायल है । बाकी घायलो का उपचार अस्पताल मे जारी है। रेशमा पिता इंदरसिंह उम्र 19,रेमा पति राकेश उम्र 30 वर्ष,लालु पिता माद उम्र 19 वर्ष,केकी पति जालमसिंह उम्र 22 वर्ष,आराधना पिता इंदरसिंह उम्र 17 वर्ष,सुमली पिता  बेगंु उम्र 17 वर्ष,शिवानी पिता जगन उम्र 14 वर्ष,बोनी पति इंदरसिंह उम्र 40 वर्ष,इंदरसिंह पिता भांगडा उम्र 42 वर्ष,रेमसिंह पिता बोंदरसिंह उम्र 29 वर्ष,सुरेश पिता डोंगरसिंह  उम्र 17 वर्ष,अजयसिंह पिता किशन उम्र 50 वर्ष राजु पिता गजरसिंह उम्र 22 वर्ष,थावरिया पिता डोगरसिंह उम्र 19 वर्ष,रविन्द्र पिता मगन उम्र 17 वर्ष,मेरसिंह पिता केरिया उम्र 45 वर्ष,मगन पिता इदला उम्र 45 वर्ष,सावन पिता केरमसिंह उम्र 11 वर्ष,मोहन पिता सुदरसिंह  उम्र 30 वर्ष,मुक्ति पिता रतन उम्र 35 वर्ष,रिंकु पिता बोचर उम्र 20 वर्ष,ललिता पिता बुचर उम्र 9 वर्ष,कलीबाई पति सुखरिया उम्र 30 वर्ष,अस्मिता पिता केशरसिंह उम्र 19 वर्ष,चेनसिंह पिता रिंचु उम्र 50 वर्ष,गिना पिता चेनसिंह उम्र 17 वर्ष,विनोद पिता सुखिया उम्र 17 वर्ष,गलमसिंह पिता इंदरसिंह उम्र 17 वर्ष कमलसिंह पिता मेहरसिंह उम्र 22 वर्ष सभी निवासी झिरपनिया,अश्विन पिता  सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष निवासी अखाडा,वेस्ता पिता मालसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वेगल जोबट,नरबई पति पटलिया उम्र 35 वर्ष निवासी पडवा,मुझी पिता पटलिया उम्र 20 वर्ष निवासी पडवा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें