: सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने के लिये अनुभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन ,बनाई नई रणनीति, दुर्घटना के हाॅट स्पाॅट पर होंगे सुधार कार्य, रोको टोको अभियान एवं प्रभावी होगी चालानी कार्यवाही
Admin
Tue, Nov 12, 2024
सरदारपुर। तहसील क्षैत्र मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरदारपुर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में अनुभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभाग एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि जिसमें नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पशुपालन विभाग, नगर पालिका परिषद आदि शामिल हुए।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष मे एसडीएम श्रीमती आशा परमार की उपस्थिती मे हुई इस बैठक में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने की स्थाई रणनीति पर चर्चा हुई। अनुभाग क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होने वाले प्रमुख स्थान हाटस्पाट पर प्रभावी रूप से रोकटोको अभियान एवं चालानी कार्रवाई समय एवं स्थान बदल बदल कर लगातार की जाएगी जिन स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है वहां पर रेक्टिफिकेशन के कार्य किए जाएंगे साथ ही अंधेरे स्थान पर संबंधित विभाग/एजेंसी द्वारा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक मे तहसीलदार मुकेश बामनिया, नायाब तहसीलदार पंकज यादव,नायाब तहसीलदार सत्येन्द्रसिंह गुर्जर,राजगढ थाना प्रभारी दीपकसिंह चैहान,राजोद थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत,राजगढ नगर परिषद सीएमओ आरती ग्रेवाल,सरदारपुर नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला,यातायात सुबेदार नितेश राठौर,चैकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयडिया आदि उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन