: 45 दिन मे 1400 किमी का पैदल सफर कर तीन युवा पहुंचे केदारनाथ ,धार जिले से पहली बार गये पैदल यात्री
Admin
Wed, May 17, 2023

अभिजीत पंडित
अमझेरा। किसी ने सच ही कहा है सच्चे मन से मांगी गई मुराद हमेशा पूरी होती है। और किसी कार्य के लिए निश्चय कर लिया जाये तो उसमे सफलता जरूर मिलती है इन्ही बातो को चरितार्थ किया है अमझेरा के तीन युवकों ने, 2 अप्रेल को अमझेरा से मित्रों एवं परिजनों से विदा लेकर निकले राज सालवी, महिपाल सिंह, पंकज कुशवाह ने भीषण गर्मी मे भी पैदल यात्रा कर 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन पूजन कर अपनी यात्रा पूर्ण की है।
पूरे रास्ते मिले सेवा भावी लोग
तीनो युवाओं ने दूरभाष पर चर्चा मे बताया कि जब अमझेरा से यात्रा प्रारंभ कि तो मित्रो का साथ कुछ दिनों तक मिला जिससे अच्छा लगा थकान भी नहीं हुई लेकिन कुछ दिनों के बाद साथ आये मित्र वापस घर चले गये यात्रा का प्रण तीनो ने किया था फिर चलते गये।
पूरे रास्ते सेवा भावी लोगो के द्वारा भोजन एवं रुकने कि व्यवस्था कि गई। प्रतिदिन करीब 30 किमी का पैदल सफर तय करके पड़ाव पर रुक जाते थे। एम पी और राजस्थान तो देखा हुआ था लेकिन यूपी और उत्तराखण्ड पहली बार गये थे वहा थोड़ी परेशानी रही मंदिर या आश्रम मे प्रतिदिन रुकते थे। किसी स्थान पर भोजन की व्यवस्था नहीं होती तो साथ मे रखा नाश्ता करके भी दिन निकाल लेते थे। इस पुरी यात्रा के दौरान भीषण गर्मी का सामना हुआ लेकिन इच्छा शक्ति के बल पर यात्रा पुरी हुई। केदारनाथ मंदिर मे पहुंचकर अमझेरा सहित क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना कि। मित्रो एवं परिजन प्रतिदिन सम्पर्क बनाये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन