ब्रेकिंग

सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

सूचना

: सक्षम जीवन कौशल पर आधारित माध्यमिक विद्यालयो के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Admin

Wed, Oct 23, 2024
    सरदारपुर। सरदारपुर ब्लाक में जनजातीय कार्य विभाग के माडल स्कूल परिसर में जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सक्षम जीवन कौशल पर आधारित माध्यमिक विद्यालयो के एक शिक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का बुधवार को समापन हुआ। विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों मै जीवन कौशल विकास हेतु गतिविधि आधारित शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया जिसमें जीवन कौशल के आयाम मुख्य 11 जीवन कौशल, सरलीकरण, मेंटरिंग, बाल संरक्षण ओर सुरक्षा, जेंडर और लैंगिक समानता के विषय पर भी समझ बनाई गई। साथ ही जीवन कौशल आधारित सत्रों को अपने विद्यालय में सुचारू रूप से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया,कार्यशाला में शिक्षकों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर हरीश मारू राहुल पंवार के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त समन्वय से ब्लाक मैनेजर पप्पू भाटिया द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिले से डीपीएम शहजाद पठान ,बीइओ सरदारपुर सुनील ओस्तवाल,बीआरसी सरदारपुर बीएस भंवर एवं सक्षम ट्रेनिंग टीम से ट्रेनर गोरव पांडे द्वारा किया गया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें