: सेवानिवृत्ति पर रंगकर्मी उपाध्याय का सम्मान कर दी विदाई
Admin
Tue, Dec 31, 2024
अमझेरा। नगर के महाराव बख्तावर सिह शा उ मा विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं एक बेहतरीन कलाकार उमाशंकर उपाध्याय का राज राजेश्वर परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। राज राजेश्वर मंदिर प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे प्राचार्य सेफुद्दीन शेख, नवीन पंचोली, राजेश चौहान, अश्विन शर्मा आदि मंचासीन थे। विद्यालय के स्टॉफ एवं राज राजेश्वर परिवार के सदस्यों द्वारा उपाध्याय का शाल श्री फल एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया। उपस्थित सदस्यों एवं स्कूल स्टॉफ द्वारा उमाशंकर उपाध्याय के साथ बिताए समय को याद किया। गोरतलब है कि उमाशंकर उपाध्याय शासकीय कर्मचारी होने के साथ हि नगर के धार्मिक, सामाजिक सहित नवरात्रि के गरबा पंडाल आदि कार्यक्रमों मे अपनी विशेष प्रस्तुति देते रहे है। साथ हि विद्यालय मे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे विशेष रूप से बच्चों को तैयारी करवाना एवं स्वयं के द्वारा भी बेहतरीन प्रस्तुति देते रहे है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिह पंवार ने एवं आभार अजय शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन