: फिर बदला मौसम का मिजाज,धुलेट ,राजगढ़ और बदनावर मे हुई बारिश
Admin
Wed, Apr 5, 2023

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के अंचल मे एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड गया। वैसे तो मंगलवार को ही आसमान मे बादल छाने के साथ ही मौसम विभाग द्वारा बारिश का संभावना व्यक्त की गई थी। बुधवार को सुबह जहा गर्मी व उमस का वातावरण था दोपहर मे अंचलो मे धूल भरी आंधी के साथ हवाये चली । आसमान मे बादल छा गये वही तहसील क्षेत्र के धुलेट एवं राजगढ़ मे बारिश हुई। धुलेट मे जहा करीब 15 मिनट तक बारिश हुई वही राजगढ मे भी बारिश हुई जिससे सडके तरबतर हो गई। वही बदनावर मे भी बारिश हुई। बदनावर तहसील के कई ग्रामीण अंचलो मे भी मौसम के मिजाज बिगड़ने के समाचार है। आसमान मे काले घने बादल छाने के साथ धूल भरी हवाएं चली।

विज्ञापन
विज्ञापन