ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: राम मंदिर उज्जैन प्रतिष्ठा के 50 वर्ष पूर्ण स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा 

Admin

Mon, Dec 2, 2024
दसई। महाकाल की नगरी उज्जैन में पाटीदार समाज न्यास श्री राम मंदिर हनुमानगढ़ी उज्जैन के तत्वाधान में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक 11 कुंडी महायज्ञ होगा विराट आयोजन में पाटीदार समाज के लाखों लोगों का आगमन देश के विभिन्न प्रांत कोने-कोने से होगा 6 दिसंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर प्रसिद्ध संत महंत एवं लाखों लोगों की उपस्थिति में अन्नकूट होगा प्रतिदिन राम कथा भी होगी देश भर से पाटीदार समाज की विशिष्ट हस्तियों का सम्मान होगा आयोजन की जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर ट्रस्ट न्यास के द्वारा बताया गया है कि आयोजन में देश-विदेश से लाखों पाटीदार समाज की विशिष्ट हस्तियां भाग लेंगे आयोजन का उद्देश्य मंदिर प्रतिष्ठा के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं समाज के बीच में भाईचारा एवं एकता अखंडता का संदेश जन-जन में देना विशिष्ट दानवीर समाजसेवियों का सम्मान आगामी विराट प्रगतिशील योजनाओं पर कार्य को लेकर समाज का महाकुंभ किया जा रहा है आयोजन में भाग लेने के लिए मंदिर न्यास द्वारा गांव-गांव में आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं विराट महाकुंभ आयोजन का स्थल श्रीराम वाटिका चिंतामन रोड उज्जैन मैं रखा गया है मुख्य मंदिर शिप्रा नदी तट हनुमानगढ़ी पर स्थित हे आयोजन स्थल पर लाखों लोगों के लिए खाने-पीने उठने बैठने की पुख्ता इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें