ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: उत्साह के साथ मना श्रीराम नवमी का पर्व,देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर पर महाआरती कर प्रसादी का किया वितरण

Admin

Thu, Mar 30, 2023

राजगढ़। श्रीराम नवमी के पर्व पर आज श्रद्धा एंव भक्ति के साथ उत्साह का माहौल देखा गया। राजगढ नगर के देववंशीय मालवीय लोहार समाज के श्रीराम मंदिर पर रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर में विराजित भगवान राम की मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा पूजा-अर्चना की गई।  समाजजनों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

राम नवमी के अवसर पर देववंशीय मालवीय लोहार समाज की बैठक भी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें आगामी वर्ष के समाज के विभिन्न आयोजनों पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान धर्मेंद्र कमेडिया, रामेंद्र कमेडिया, धीरज बोराणा, घनश्याम कमेडिया, सत्यनारायण सोलंकी, जयेश कमेडिया, रवि कमेडिया,विष्णु कमेडिया,अमर कमेडिया, कैलाश सोलंकी नटवरलाल बोराणा, अंबालाल पंवार, रामू दा पंवार, रघुनंदन शर्मा, प्रवीण शर्मा, धीराज शर्मा, संजय कमेडिया, मयूर कमेडिया, राजू कमेडिया, आशीष कमेडिया, जनक कमेडिया, मीत कमेडिया, देव कमेडिया, मानस बोराणा, मनीष भांगड़, रवि पंवार सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे। उक्त जानकारी  अमर कमेड़िया ने दी।

​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें