ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गंधवानी में 21 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम के कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,तैयारियों को लेकर दिये दिशा निर्देश

Admin

Wed, May 17, 2023

धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 21 मई को गंधवानी में लाडली बहना सम्मेलन सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  सरदार सिंह मेडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  श्रंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि साथ थे।

     कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहां हेलीपेड, सभास्थल के साथ ही ग्राम साली में आयोजित होने वाले  भू अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, रूट चार्ट, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था इत्यादि व्यवस्था को सुचारू ढंग से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं सभी व्यवस्था अच्छी तरह से करें ताकि कार्यक्रम में आने वाले आम जनों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें