ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: पुरस्कार वितरण के साथ सीएम राइस विद्यालय के वार्षिक उत्सव का हुआ समापन, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया

Admin

Sat, Dec 21, 2024
  सरदारपुर। शासकीय सी एम राइज विद्यालय  में  वार्षिक उत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने एकल, युगल ,सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया और संदेश ,जागरूकता फैलाने वाले दो नाटकों का मंचन भी मंच पर हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक  शैतान सिंह चौहान, चौहान श्रीमती सीता शर्मा श्रीमती साधना उपाध्याय  रही है।  वार्षिक उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट में अजीत डाबर और उनकी टीम ने प्रथम विजेता रहे हैं।फुटबॉल में श्री राम  की टीम प्रथम विजेता रही है। कबड्डी में देवकरण देवकरण बाबर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।चेयर रेस में प्रथम स्थान संध्या परमार और एथलेटिक्स दौड़ 400 में सोनू पुरोहित, प्रथम 100 मीटर में प्रीतेश भूरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ,लॉन्ग जंप में कारण जर्मन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,हाई जंप में हाई जंप में महेश अखाड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नींबू रेस में सोनू पुरोहित प्रथम रही। सांस्कृतिक विधाओं में एकल नृत्य में कशिश मारू ने प्रथम और द्वितीय स्थान सोनू जमनिया ने प्राप्त किया । युगल नृत्य में प्रथम स्थान दामिनी प्रजापत और श्रद्धा मिश्रा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान तमन्ना और बुलबुल ने प्राप्त किया। नाटक में प्रथम स्थान पर्यावरण जागरूकता पर्यावरण जागरूकता पर मुन्ना, जितेंद्र, राजाराम, महेश आदि  बच्चों ने किया। प्रतिष्ठान महिला सशक्तिकरण पर झुमा, रिंकू वसुनिया, चाहत बारिया, प्रांजल गहलोत, चंचल चौहान, रोशनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में आदिवासी लोक नृत्य  शोभा वसुनिया सोनू जमुनिया मोनिका गण मोनिका अजनार शिवानी आदि बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका पॉल गायत्री पुष्पा तनु लता निर्मल आदि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांशी मावी को भी पुरस्कृत किया गया ।संस्था के प्राचार्य जेड एस पटेल के हाथों से बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किया । संचालन डॉ शीरीन कुरैशी और गजेन्द्र धाकड़ ने किया । अभिषेक जैन, ब्रजेश चौरसिया,उषा गायकवाड़ ,सी के द्विवेदी,रजनी मालवीय,शीतल जोशी भूपेन्द्र पाटीदार आदि ने सहयोग प्रदान किया । मुख्य परामर्श दाता शांति लाल वसुनिया ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें