ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अति शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Admin

Tue, Sep 26, 2023

सरदारपुर। अधिवक्ताओं की सुरक्षा व हित को देखते हुए चुनाव आचार संहिता के पूर्व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर को सरदारपुर अभिभाषक संघ अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, सचिव कमल किशोर वैष्णव के नेतृत्व में एसडीएम राहुल चौहान को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अभिभाषक संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2012 व 2019 में वकील पंचायत मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित की गई थी।

जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा की गई थी। उसके पश्चात मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों द्वारा सीएम से मुलाकात भी की गई थी। तब सीएम द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का आश्वासन दिया गया था। जो अभी तक लागू नहीं किया गया। अधिवक्ताओं के हित व सुरक्षा को देखते हुए चुनाव आचार संहिता के पूर्व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। ज्ञापन का वाचन अभिभाषक संघ सचिव वैष्णव ने किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें