ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: क्षत्रिय मेवाड़ा गायरी चौधरी समाज का 25 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 अप्रैल 2025 को होगा सपंन्न

Admin

Sun, Dec 8, 2024
  खिलेडी। क्षत्रिय मेवाड़ा गायरी चौधरी समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति आगामी साल में होने वाले समाज के सामूहिक विवाह दिनांक 30 अप्रैल 2025 को सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया। एवं बैठक में अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। सभी समाज जन की उपस्थिति में सर्वमत से यह भी सन्देश दिया गया कि समाज की एकता को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी का एक मंच पर इकट्ठा होने की अत्यंत आवश्यकता है एवं सामाजिक एकता को शक्ति देने के लिए सामूहिक सम्मेलन से बेहतर कोई कार्य नही है। क्योंकि एक ओर जहां सामूहिक सम्मेलन, शादी करने वाले परिवारों को आर्थिक खर्च से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है वही दूसरी और सामुहिक सम्मेलन में बच्चे से लेकर बड़े सभी समाज की जिम्मेदारी को भली भांति समझ कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जी जान लगा कर समर्पित भाव से समाज के विकास हेतु कर्तव्य का पालन करते है। चौधरी समाज की इस बैठक में सामुहिक सम्मेलन के निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम चौधरी (अंतराय) एवं उपाध्यक्ष दयाराम चौधरी,कोषाध्यक्ष बगदीराम चौधरी, मदनलाल चौधरी, शंकरलाल चौधरी, इंदरलाल चौधरी, कमल चौधरी, शंभूलाल चौधरी भमरलाल चौधरी (नागदा), दशरथ चौधरी, सरदार चौधरी,भारत चौधरी, रामेश्वर चौधरी, रामलाल चौधरी, विक्रम चौधरी, कन्हैया लाल चौधरी जितेंद्र चौधरी, महेश चौधरी, विनोद चौधरी, मुकेश चौधरी आदि बैठक स्थल ग्राम मनासा में उपस्थित थे। सामाजिक गतिविधि की यह जानकारी सामूहिक समिति के सदस्य सतोष चौधरी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें