ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

अमझेरा : अभा संस्कृत प्रतिभा समारोह में सुदर्शन ने जीता रजत पदक,देशभर से चयनित 22 प्रतिभागी छात्रों ने लिया था भाग

Bakhtavar Express

Thu, Feb 12, 2026

अमझेरा । आंध्रप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ तिरुपति बालाजी में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत छात्र प्रतिभा समारोह में नगर के छात्र सुदर्शन मनीष पारिक ने वेद भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुदर्शन को इस उपलब्धि के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में देशभर से चयनित 22 प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को दिए गए विषय पर 5 मिनट में शुद्ध संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत करना था। मध्यप्रदेश से चयनित सुदर्शन पारिक ने अन्याय-निवारण विषय पर वेदन्याय आधारित प्रभावशाली भाषण दिया, जिसे निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहा।

कार्यक्रम राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया गया। समापन अवसर पर सुदर्शन पारिक को रजत पदक, मेडल, सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सुदर्शन पारिक वर्तमान में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन से एमए (वैदिक अध्ययन) के छात्र हैं। सुदर्शन की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें