ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: सफल कार्यकाल के बाद एसपी आदित्य प्रताप सिंह का तबादला,अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार होगे अब धार एसपी

Admin

Sat, Mar 25, 2023


जामदा भूतिया गैंग पर सख्ती के साथ नेस्तनाबूद करना और सेंट टेरेसा जमीन पर  कार्यवाही रही प्रमुख उपलब्धि

अभिजीत पंडित
धार। राज्य शासन द्वारा आज  75 भापुसे अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश निकाले गये। उक्त सूची लंबे समय से प्रतीक्षारत थी।  इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है। सरकार ने चुनावी जमावट के चलते कई खास अफसरों की तैनाती भी कर दी है।  धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को सेनानी 23 वीं वाहिनी भोपाल स्थानांतरित किया गया है वही धार जिले की कमान अब  2010 बैच के मनोज कुमार सिंह संभालेंगे । वे अभी अलीराजपुर एसपी थे। धार एसपी के तबादले के कयास तो पिछले एक साल से चल रहे थे। लेकिन जिले मे कानून व्यवस्था को बेहतर स्थिति को देखते हुये सरकार उन्हें नहीं  हटाया। वही अलीराजपुर एसपी के हटाने के भी राजनीतिक गलियारो मे चर्चा चल रही थी। सूत्र बताते है की पिछले दिनों एक मामले मे अलीराजपुर मे भाजपा नेताओ की प्रशासन के साथ सीधे टकराहट के बाद वहां के कलेक्टर और एसपी को हटने की बात कही जा रही थी।

सफल रहा एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कार्यकाल
आदित्य प्रताप सिंह ने जब से धार की कमान संभाली थी तभी से धार जिले मे अपराधों को सख्ती से काबू किया था। कुख्यात जामदा भूतिया की गैंग सहित धार मे सेंट टेरेसा की जमीन का मामला आदि मे सख्त कार्यवाही की गई थी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें