ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: मूक बधिर आश्रम पहुंचे एसडीओपी रामसिंह मेंडा,मूक बधिर बच्चों को स्वल्पाहार कराकर  परीक्षा को लेकर की चर्चा

Admin

Mon, Apr 3, 2023


परिवार सदस्य की भांति मूक बधिर बच्चों से बना रहता है विशेष लगाव


बरमंडल। समीपस्थ ग्राम बरमखेडी मे संचालित हो मूक बधिर आश्रम मे  पढने वाले बच्चो के प्रति एसडीओपी रामसिंह मेडा का विशेष लगाव बना रहता है। जब भी समय मिलता है वे बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियाँ बाँटते है। बच्चे भी अपने बीच एसडीओपी रामसिंह मेडा को पाकर खुश दिखाई देते है। पिछले दो वर्षों से एसडीओपी रामसिंह मेडा मूक बधिर बच्चों के बीच ही नववर्ष के प्रारंभ मे अपना जन्मदिन मनाते आ रहे है। एक परिवार के सदस्य की भांति एसडीओपी मेडा का इन बच्चों से विशेष लगाव हमेशा बना रहता है। जब भी समय मिलता है वे बच्चों के बीच पहुँच जाते है।
रविवार को बरमखेडी मे सरपंच पाॅचुडीबाई-राजाराम भईडिया की पुत्री के विवाह समारोह मे भाग लेने आये एसडीओपी मेडा ने विवाह समारोह मे भाग लेकर नवदंपति को आर्शीवाद दिया और उसके बाद वै मुकबधिर आश्रम पहुॅचे जहा पर करीब दो घंटे तक बच्चों के बीच रहे।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्वल्पाहार कराया और शिक्षक रेखा सूर्यवंशी के माध्यम से सांकेतिक भाषा मे उनसे पढाई और वार्षिक परीक्षा को लेकर वार्तालाप किया। एसडीओपी मेडा ने बच्चो को कहा की मन लगाकर पढ़े और अच्छे से पढे श्री मेडा ने बच्चो को कहा की कभी भी कोई समस्या हो मुझे बता देना आपकी समस्या के समाधान के लिये मै हमेशा खडा हुॅ। मूक बधिर आश्रम के कर्मचारियों से भी एसडीओपी रामसिंह मेडा ने जानकारी ली ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें