ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: श्रृंगेश्वर धाम पहुंचे एसडीओपी रामसिंह मेडा,नवीन पदस्थापना के पूर्व भगवान भोलेनाथ का लिया आर्शीवाद,108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ की यज्ञ शाला का अवलोकन कर ली जानकारी

Admin

Wed, May 3, 2023

सरदारपुर। माही नदी के किनारे स्थित श्रृंगेश्वर धाम पर 6 मई से होने वाले 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रृंगेश्वर धाम पर यज्ञ शाला एंव कथा पांडाल का निर्माण पुर्ण हो चुका है।

यहां पर प्रतिदिन दर्शन वंदन के लिए दूर दराज के अंचल से श्रद्धालु बड़ी संख्या मे आ रहे है। सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेडा,सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग भी बुधवार को श्रृंगेश्वर धाम पहुंचे जहा पर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन वंदन कर पूजन किया । इसके बाद कार्यालय पर  पहुंचे जहा पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेडा एंव विधायक प्रतिनिधी आयदन पटेल झकनावदा ने स्वागत कर सभी को यज्ञ मे पधारने के लिये आमंत्रण पत्रिका भेट की।

इसके बाद श्री मेडा ने यज्ञ शाला मे जाकर उसका अवलोकन किया। एवं यज्ञशाला निर्माण को लेकर समिति सदस्यो से जानकारी ली। श्री मेडा ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन क्षेत्र के लिये बहुत बडी बात है। श्रृंगेश्वर धाम तपोभूमि रही है। और इस 108 कुंडीय यज्ञ मे महान संतो का आगमन होना बड़े गर्व की बात है। श्री मेडा ने कहा की सरदारपुर से उनका स्थानांतरण 600 किमी दुर निवाड़ी हो गया । भगवान भोलेनाथ का आदेश हुआ तो यहां पर आ गया। एक नई शुरुआत श्रृंगेश्वर धाम पर बाबा के आशीर्वाद से कर रहा हुॅ। श्री मेडा ने कहा की 108 कुंडीय यज्ञ की सफलता के लिये ईश्वर से मनोकामना है। क्षेत्र मे प्रगति एवं खुशहाली इस यज्ञ से होगी।


108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ मे ध्यान योगी महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज के प्रतिदिन प्रवचन भी होगे।  5 मई को  पर उत्तम स्वामी जी महाराज का आगमन होगा। वही महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी,आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गुरुजी महाराज  सहित कई महान संतो का आगमन इस दौरान होगा। गादिपती श्री महंत रामेश्वर गुरुजी महाराज के सानिध्य मे पूरे आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें