ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: हजरत कालेशाह दाता रहमतुल्लाह के उर्स की तैयारी को लेकर एसडीओपी पटेल ने किया दरगाह परिसर का निरीक्षण, कमेटी के सदस्यों से की चर्चा

Admin

Thu, May 25, 2023

सरदारपुर। हिन्दु-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत कालेशाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का 86 वे उर्स का आगाज आज सरकारी चादर के जुलुस के साथ आरंभ हो गया। उर्स की तैयारीयो को लेकर एसडीओपी आशुतोष पटैल ने सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना के साथ आज दोपहर मे दरगाह परिसर का निरीक्षण कर उर्स कमेटी के सदस्यो से आयोजन को लेकर चर्चा की एंव उनकी तैयारीयो के बारे मे जानकारी ली।


मुस्लिम समाज के सदर अंसार खाॅन  ने एसडीओपी आशुतोष पटैल का इस्तकबाल कर उर्स आयोजन की तैयारीयो की रूप रेखा के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। एसडीओपी पटैल ने कहा की पार्किग एंव यातायात व्यवस्था को लेकर सरदारपुर टीआई को निर्देश दिये गये है। श्रद्धालुओ को कही कोई परेशानी नही हो इसका ध्यान रखा जायेगा। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। इस अवसर पर उर्स कमेटी के सदर सलमान खाॅन,नायब सदर बलराम यादव,माईन खान,फिरोज खान,रशीद खाॅन,डाॅ. फिरोज खाॅन आदि उपस्थित थे।
 शाम को असर की नमाज के बाद गुड्डी बाजी के निवास से सरकारी चादर का जुलुस  आरंभ हो। इसके पुर्व यहा पर कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिसमे बाबा की शान मे कव्वालो ने एक से बढकर एक कलाम पेश किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें