: नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण, एनवीडीए विभाग को दिये निर्देश किसानों की पुरानी पाइप लाइन को ध्यान मे रखकर डाले पाइप
Admin
Sun, Apr 9, 2023
सरदारपुर ,झाबुआ,पेटलावद और थांदला के किसानों को मिलेगा लाभ,क्षेत्र मे हरित क्रांति के साथ बदल जाएगी तस्वीर

सरदारपुर। नर्मदा - झाबुआ पेटलावद- थांदला- सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नर्मदा नदी से सरदारपुर विधानसभा के 66 गांव में सिंचाई हेतु हो रहे कार्य के अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान के भ्रमण के दौरान किसानों के द्वारा उनकी पुरानी पाइप लाइन को टूट-फूट होने एवं एनवीडीए विभाग की ओर से डाली जा रही पाइप लाइन गहराई तक खुदाई कर पाइप नहीं डालने की शिकायत पिछले दिनों हुई थी। इसी के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राहुल चैहान के द्वारा विभाग के अधिकारियों को लेकर ग्राम बड़ोदिया में किसानों की समस्या सुनने मौके पर पहुंचे मौके पर उपस्थित समस्त किसानों के द्वारा खेतों में बिछाई जा रही सिंचाई हेतु पाइप लाइन का मौका निरीक्षण किया एवं विभागों को निर्देश दिए कि जब भी पाइप डालने के लिए मशीनरी मौके पर जाए उस समय संबंधित किसान को मौके पर बुलाया जाए एवं किसानों की पुरानी पाइपलाइन को कोई नुकसान ना हो इसके लिए विभाग द्वारा जो पाइप डाले जा रहे हैं उनको और अधिक गहराई तक बिछाया जाए ताकि भविष्य में यदि किसानों के द्वारा अपने खेतों में किसी प्रकार का खुदाई कार्य किया जाए तो विभाग द्वारा बिछाई गई सिंचाई पाइपों को नुकसान ना हो और उससे किसानों को भी फायदा होगा
आपको बता दें इस परियोजना के अंतर्गत नर्मदा नदी से पाइपों के माध्यम से पानी सरदारपुर तहसील मैं ग्राम मिंडा में बड़ी टंकी का निर्माण करके टंकी के माध्यम से ग्रेविटेशनल फोर्स के द्वारा पानी ऑटोमेटिक किसानों के खेतों में पहुंचाया जाएगा जिससे किसानों को फायदा होगा जहां रबी के सीजन में फसल पकने के समय तालाब, निजी कुएं और बोरिंग में पानी खत्म होने की स्थिति उत्पन्न होती है उस समय इस परियोजना के द्वारा किसानों को फसल पकाने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना से सरदारपुर झाबुआ के कई गांव लाभान्वित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन