: जन शिक्षा केंद्र बरमंडल पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ,गत वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी में जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा का किया सम्मान
Admin
Fri, Nov 8, 2024

बरमंडल। जन शिक्षा केंद्र बरमंडल पर शासन के निर्देशानुसार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ,
जिसमें माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान, गणित, पर्यावरण, भूगोल, इतिहास,राजनीतिक विज्ञान आदि विषयों पर बनाये गये मॉडलों का प्रदर्शन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य यशवंत सोलंकी, जन शिक्षक हरीश मारू, शिवनारायन मारु व अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर की गयी l प्रदर्शनी में आए माॅडल में से चयन समिति के सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वरम दयाल पाटिल, हीरालाल राठौड, भारत सिंह चौहान, शिक्षक नारायणसिंह रघुवंशी द्बारा विषय वार प्रथम और द्वितीय स्थान हेतु माॅडल का चयन किया गया ,इन चयनित माॅडल का प्रदर्शन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा l इस अवसर पर गत वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी में जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर, प्रदेश स्तर तक माडल का प्रदर्शन करने वाली
हाई स्कूल सिंदूरिया की बालिका कुमारी डाली और हाई स्कूल सिंदूरिया के प्राचार्य कैलाशचंद्र सिंगार का सम्मान किया गया l प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा, खुटपला , पचरूण्डी ,बरमंडल , अकोलिया ,बसलाई ,
पडुनिकला ,सिंदूरिया आदि स्कूलों से शिक्षक बसंतीलाल मारु, प्रह्लाद राठौर, फूलचंद मारू, ईश्वरलाल चौधरी, त्रिलोकचंद श्रीकार ,जगदीश मारू,रामप्रसाद शर्मा, मनीष लववंशी और बच्चों द्वारा सहभागिता की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन