ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मेहतर समाज को श्मशान के लिये आवंटित भूमि पर कब्जा कर बना लिया था दो मंजिला मकान,एसडीएम ने न्याय दिलाकर तोडा अतिक्रमण

Admin

Wed, Apr 5, 2023


जेसीबी से तोडा दो मंजिला मकान,1972 मे समाज को आवंटित की थी भूमि,2011 मे सामने आया था मामला,2015 मे समाज ने अधिकारियों को दिया था आवेदन  



राजोद। ग्राम राजोद में बुधवार को स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर हाईवे के समीप समाज को आवंटित हुई भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पहले कब्जा किया, कुछ दिनों बाद एक व्यक्ति ने दो मंजिला मकान भी बना लिया था। हालांकि समाज के लोगों ने जमीन के हक को लेकर लंबी कानूनी लडाई लडी, जिसके बाद राजस्व न्यायालय से उक्त भूमि को समाज की आवंटित भूमि बताते हुए निर्णय पारित किया था। इसी भूमि पर से आज अतिक्रमण हटाया गया, दोपहर में राजस्व विभाग की टीम पहुंची व मकान में से सामान बाहर निकलवाया गया तथा जेसीबी के माध्यम से पूरे भवन को जमींदोज कर दिया गया है।
दरअसल मेहतर समाज को सन 1972 में नक्शा बनाने के दौरान ग्राम राजोद में भूमि सर्वे नंबर 1069 आवंटित की गई थी, इस भूमि पर समाज के लोगों को कब्रिस्तान सहित श्मशान का निर्माण करना था। किंतु समाज के लोग यहां पर निर्माण नहीं कर पाए, कुछ सालों बाद गांव के ही नाथु कांकर एवं शांतिलाल धाकड़ ने इस भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। अभिभाषक रविंद्र सिंदल ने बताया सन 2011 में समाज की जमीन को लेकर जानकारी सामने आई, जिसके बाद सीमांकन को लेकर एसडीएम व तहसीलदार को सन 2015 में आवेदन सौंपा गया था। किंतु दूसरे पक्ष के लोग जमीन को स्वयं की बताकर सिविल कोर्ट मालिकाना हक के लिए गए थे, यहां पर समाज की और से पक्ष रखा गया कि उक्त प्रकरण सिविल कोर्ट के दायरे में ही नहीं आता। इसके बाद प्रकरण हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जहां से मामले में निराकरण को लेकर राजस्व न्यायालय में जाने के आदेश हुए थे।
नोटिस हुआ था जारी
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि दोनों ही पक्षों की और से जमीन को लेकर आवेदन प्राप्त हुए तथा प्रकरण की सुनवाई चली थी। जिसमें उक्त भूमि मेहतर समाज को आवंटित होने की बात सामने आई, इसी आधार पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। किंतु दूसरे पक्ष की और से सामान नहीं हटाया गया था, ऐसे में पुलिस व राजस्व विभाग का अमला आज राजोद पहुंचा, यहां पर करीब दो घंटे तक पहले संबंधित पक्ष का सामान खाली करवाया गया। इसके बाद अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जेसीबी से की गई।

https://youtube.com/shorts/5aZ36ga5Ei8?feature=share

इधर देर शाम तक अतिक्रमण हटाने के बाद समाज के लोगों ने एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।इस अवसर पर मेहतर समाज के अध्यक्ष आजाद सिन्दल ,सुनिल सिंदल एडवोकेट रविन्द्र सिंदल ,सरवन ,मुकेश,जितेंद्र विनोद ,किशोर ,प्रदीप ओमप्रकाश महेश रूकेश सिन्दल  आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें