ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर फिर हुआ सड़क हादसा,आतेडी फांटे के समीप असंतुलित होकर पलटी कार, अमझेरा जैन तीर्थ के ट्रस्टी के बेटे की हुई मौत

Admin

Tue, Nov 19, 2024
सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंतेडी फांटे पर एक कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में राजगढ़ निवासी युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर आंतेडी फाटे पर कार क्रमांक एमपी 09 सीवाय 7099 असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में राजगढ़ निवासी दीपेश पिता दिलीप फरबदा उम्र 38 साल की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा अमझेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई तथा मृतक को जिला अस्पताल धार ले जाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक दीपेश सुबक करीब 7 बजे घर से इंदौर जाने के लिए निकला था। इसी बीच हादसे में उनका निधन हो गया। मृतक दीपेश के पिता दिलीप फरबदा अमझेरा जैन तीर्थ के ट्रस्टी है। इधर, राजगढ़ में घटना की जानकारी मिलते ही शोक की लहर झा गई। मृतक काफी मिलनसार तथा धार्मिक प्रवृत्ति का था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें