ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: शासकीय सेवा मे सेवानिवृति परिवार के लिये खुशी का क्षण,लेकिन सहपाठी कर्मचारीयो के लिये विदाई दुखद होती है- चोहान, जल संसाधन विभाग के एसडीओ गर्ग के सेवानिवृति एंव नायाब तहसीलदार शर्मा के स्थानातरण पर दी विदाई

Admin

Tue, Aug 1, 2023

सरदारपुर। शासकीय सेवा से जब कोई कर्मचारी अपनी सेवा अवधि पुर्ण कर सेवानिवृत होता है तो उसके परिवार के लिये खुशी का क्षण होता है,लेकिन उस व्यक्ति के सहपाठी कर्मचारियों के लिये यह विदाई के बेला दुखद होती है। उक्त बात एसडीएम राहुल चौहान ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग के सेवानिवृत्ति एवं नायाब तहसीलदार रवि शर्मा के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह मे व्यक्त किये।

श्री चोहान ने कहा की गौरव का क्षण इसलिये अशोक जी गर्ग ने 42 वर्ष की सेवा पुर्ण कर अब अपने परिवार के साथ समय बिता पायेगे। आपने कहा की वै जब से सरदारपुर मे पदस्थ हुए तब से उन्हे श्री गर्ग के अनुभव का पूरा लाभ मिला है। आपने कहा की इन्होंने परिवार की अपेक्षा  अपने कर्तव्य को हमेशा तरजीह दी है। एसडीएम चौहान ने बताया की एक अधिकारी के तौर पर उनका व्यवहार हमेशा कुछ ना कुछ सीखने की प्रेरणा देता है।


वही नायब तहसीलदार रवि शर्मा के बारे मे एसडीएम चौहान ने कहा की इस युवा अधिकारी ने हमेशा सक्रियता के साथ कार्य किया है। किसी भी कार्य के लिये जब श्री शर्मा को निर्देशित किया गया उन्होंने उसे पूरा किया। आपने श्री गर्ग एवं श्री शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डीपी मीणा  ने कहा की उनका विभाग हमेशा चुनौतीपूर्ण कार्य के लिये जाना जाता है। धूप हो बारिश हो या ठंड  हर मौसम मे विभाग के कर्मचारियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। आपने कहा कि बहते हुए जल को रोककर मिट्टी का बांध बनाना यानी सीधे तौर पर ईश्वर को चुनौती देना है। आपने कहा की मकान पक्का बनाया जाता है तो उसकी छत से भी रिसाव हो जाता है। लेकिन मिट्टी के बांध मे से यदि रिसाव होता है तो कई आरोप लगते है। कारम बांध की घटना ने जरूर विभाग  पर प्रश्न खड़े किये है लेकिन चुनार,मानगढ,अंबेडी,भीलखेडी,पसावदा बैराज,बोला बैराज जैसी प्रमुख सिंचाई परियोजना श्री गर्ग के सेवाकाल मे बनकर तहसील क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।


नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने कहा सरदारपुर तहसील मे उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। यहा पर से बहुत कुछ सीखने को मिला है। श्री शर्मा ने कहा की शासकीय सेवा मे स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जो सेवानिवृत्ति तक जारी रहती है।
श्री शर्मा ने कहा की जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग से काफी कुछ सीखने को मिला । पद मे भले ही मै बडा था लेकिन अनुभव के मामले मे उनके मुकाबले कम था। श्री शर्मा ने कहा की सेवानिवृति के मुकाम पर भी उनकी सक्रियता और कार्य के  प्रति लगन हम जैसे युवाओं को सीखने के लिये प्रेरित करती है।

कार्यक्रम को टीआई ब्रजेश मालवीय,श्री चौरसिया,शिक्षा विभाग के आनंद पाठक आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम राहुल चौहान,परियोजना अधिकारी कमल निगवाल,टीआई प्रदीप खन्ना,टीआई कमल सिंह पंवार,पीडब्ल्यूडी एसडीओ एलएन राठौर,मोहन पाटीदार,वन विभाग के रेंजर श्री मिश्रा आदि ने श्री गर्ग एंव श्री शर्मा का पुष्पहार से स्वागत कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय दीक्षित ने किया एवं आभार श्री चौरसिया ने व्यक्त किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें