ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: कालीकराई बांध पर रबी सीजन की परेशानी से शुरुआत, विद्युत यांत्रिकी विभाग की लापरवाही के चलते समय पर नहीं खुल पाई नहर ,किसान दिखे आक्रोशित

Admin

Sun, Nov 10, 2024
  लाबरिया । ठंड का आगमन होते ही रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी हैै। रबी की फसलों से किसानों को बडी उम्मीद नजर आ रही है क्योकी खरीफ की फसल किसानो के लिये घाटे का सौदा साबित हुई है। लेकिन रबी की फसलो मे नहरों मे पाने छोडने के पुर्व ही जवाबदारो की लापरवाही भी सामने आ रही है। सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के उप मुख्य बांध कालीकराई से सरदारपुर एंव बदनावर तहसील के 6600 हैक्टयर भूभाग पर किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाई जाती है। वैसे तो माही विभाग ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने तय समय पर 10 नवंबर को नहर खोलने की तैयारी कर ली थी लेकिन जब नहर खोलने के लिये मुख्य नहर के गैट पर विभाग के अधिकारियों के साथ किसान पहुंचे तो विद्युत यांत्रिकी विभाग ( ऐन डेम) की लापरवाही सामने आ गई ।   नहर मे सिंचाई के लिये पानी अंतिम छोर के किसानो को पहले उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन इस वर्ष विद्युत यांत्रिकी विभाग ( ऐन डेम) की लापरवाही नहर खोलने के कुछ समय पुर्व ही सामने आ गई। किसानों ने बताया की संदला फर्स्ट नहर के गेट से खिडकी ही गायब थी यदि नहर खोल दी जाती तो पानी आगे नही पहुंच पाता । जब इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई तो ताबडतोड मे गैट की मरम्मत करवाई गई और दोपहर मे करीब 2.30 बजे नहर को खोला गया वह भी नाममात्र की ।     सुत्र बताते है की बारिश के पुर्व एंव बांध के गैट एंव नहर की के गेटो सहित अन्य कार्यों का जिम्मा विद्युत यांत्रिकी विभाग ( ऐन डेम) का रहता है। लेकिन विद्युत यांत्रिकी विभाग ( ऐन डेम) के जवाबदार लोग मेदानी सुपरविजन नही करते जिसके चलते इस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पडता है। वैसे पिछले वर्ष माही विभाग के द्वारा सुबह 8 बजे ही नहर खोल दी गई थी लेकिन इस वर्ष नहर के गेट की मरम्मत के चलते नहर कोे दोपहर मे 2 बजे खोला गया वह भी नाममात्र की। वैसे जब तक अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंच जाता तब तक विद्युत यांत्रिकी विभाग ( ऐन डेम) की कितनी लापरवाही सामने आयेगे यह तो समय ही बतायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें