ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: श्रृंगेश्वर धाम मे होने वाले 108 कुंडीय महारुद्र की तैयारियां अंतिम चरण मे,विद्युत रोशनी से जगमगाया मंदिर,6 मई से 12 मई तक होगा आयोजन,चल समारोह  निकालकर माही माता को ओडाइ जाएगी 251 फीट लंबी चुनरी

Admin

Mon, May 1, 2023

सरदारपुर । माही नदी के समीप धार व झाबुआ जिले की सीमा  पर स्थित प्राचीन तीर्थ श्रृंगेश्वर धाम पर 6 मई से होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी होकर अंतिम चरण मे पहुंच गई है। 108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ मे 101 गांवो के लोगो की सहभागिता होगी।

https://youtu.be/kg3v6gqf5lk

आयोजन का आरंभ 6 मई को होगा इस दिन झाबुआ जिले के झकनावदा गांव से श्रृंगेश्वर धाम तक चल समारोह का आयोजन किया जायेगा। वही माही माता को 251 फीट की लंबी चुनरी ओढाई जायेगी । चल समारोह मे बैंड बाजे के साथ डीजे घोडे बग्गी  व नर्तक दल प्रमुख आकर्षण केंद्र रहेेगे। वही माही माता को पहली बार चुनरी ओढाई जायेगी।  108 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन 6 से 12 मई तक होगा। इस दौरान  कई संतों का आगमन भी श्रृंगेश्वर धाम पर होगा। इस दौरान संत उत्तम स्वामी जी महाराज के प्रवचन भी होगे। यज्ञ स्थल पर विशाल यज्ञ शाला का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण मे पहुंच चुका है। प्रतिदिन बडी संख्या मे क्षेत्र के श्रद्धालु आकर यहा पर श्रमदान कर रहे है। वही आयोजन को लेकर पुरे मंदिर  परिसर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जाकर फूलों से सजाया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें