ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: शिव महापुराण कथा की तैयारियां हुई तेज,प्रशासनिक अमला अलर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

Admin

Fri, Mar 17, 2023


आयोजक और व्यवस्थापक समिती से की चर्चा,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कोद ।  प्रसिद्ध तिर्थ कोटेश्वर धाम पर 24 मार्च से प्रारंभ हो रही शिव महापुराण कथा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है । प्रशासनिक अमला भी पल पल की अपडेट आयोजन स्थल की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड़ पर दिख रहा है। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार धार, बदनावर एसडीओपी शेर सिंह भूरिया, कानवन थाना प्रभारी राम सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से कथा स्थल का दौरा किया। मौके पर कथा आयोजक शरद सिंह सिसोदिया एवं व्यवस्थापक समिति से यातायात व्यवस्था, कथा पंडाल, भोजनशाला, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली, मेला स्थल में झूले ना लगाए जाने की सलाह दी, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होने पर कथा में व्यवधान उत्पन्न ना हो। यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए रास्ते में वाहन के खराब होने की स्थिति में तत्काल मार्ग से हटाए जाने हेतु दो अतिरिक्त क्रेन वाहन उपलब्ध रखने की भी बात कही। साथ ही मुख्य मार्ग से लगी हुई किसी भी प्रकार की दुकान लगाने से इनकार किया। वाहन पार्किंग की व्यवस्था के मामले में समिति के पदाधिकारियों ने वाहन मालिक को निशुल्क टोकन प्रदान कर पुनः टोकन देने पर वाहन ले जाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजेंद्र खोखर, नरेश लड्डा , राजेन्द्र जाट, बिंदु सिंह, संदीप खरसोदीया,  दिलीप वैष्णव, रमेश धाडवी,जयेश पाटीदार, सचिन खोकर, ललित सेठ, पियूष पाटीदार आदि उपस्थित थे। जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें