ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सकारात्मक सोच सफलता की चाबी होती है - विधायक ग्रेवाल,शाउमावि मे बाल मेले का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों को को बांटी निशुल्क साइकिल

Admin

Thu, Nov 14, 2024
  बरमंडल। सकारात्मक सोच सफलता की चाबी होती है सफलता के शिखर पर पहुँचने के लिये लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े सफलता आपके कदम चुमेगी। उक्त प्रेरक उद्गार गुरुवार को शाउमावि बरमंडल मे विद्यार्थियों को साइकिल वितरण एंव बाल मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने व्यक्त किये। उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा की जीवन को आगे बढाने के लिये आपको लक्ष्य  निर्धारित करना होगा बगेर लक्ष्य निर्धारित किये जीवन मे सफलता प्राप्त नही की जा सकती है। श्री ग्रेवाल ने कहा की आप मन लगाकर विद्या अध्ययन करे अपने गुरुओं के मार्गदर्शन मे ज्ञान अर्जित कर परीक्षा मे सफलता के लिये जी जान से जुट जाये। एक अच्छे नागरिक बनकर समाज मे अपने माता-पिता एंव गुरुओं का नाम रोशन करे।   कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी विधायक प्रताप ग्रेवाल थे अध्यक्षता सरपंच शंकलाल मेडा ने की। सरपंच शंकर मेड़ा,उप सरपंच बाबूलाल चावड़ा,डा. गोवर्धन सालेचा,छगन पाटिल,ओम चंदेल,समरथ मारू साईं,रामचंद्र गोस्वामी,रामेश्वर  पाटीदार आदी भी मंचासीन थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम माॅ सरस्वती का पुजन अर्चन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य यशवंत सोलंकी,अनिल कुमार मारू,महेशचंद्र सोनी,मुकेश मारू,रश्मि दीक्षित,दीपमाला वर्मा,काजल मित्तल,उमा गोस्वामी,माया मारू,अमृतलाल मारू,दिलीप मारू,सुरेश मुजाल्दा आदि ने किया।   विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उनसे चर्चा की साथ ही बाल मेले का शुभारंभ कर हर स्टाल पर जाकर विद्यर्थीयो से चर्चा एंव सामग्री खरीदकर खाई विधायक ग्रेवाल ने मेले मे लगाये गये 13 स्टालो के बच्चो को अपनी और से 500-500 रू नगद राशी पारितोषिक  के तौर पर दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल मारू ने किया एंव आभार प्राचार्य यशवंत सोलंकी ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें