ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: सोशल मीडिया का सकारात्मक पक्ष ,युवाओं ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया मंदिर जीर्णोद्धार के लिए,2 घंटे मे 2 लाख से अधिक की राशि दान मे आई

Admin

Wed, Nov 6, 2024
 
अभिजीत पंडित
अमझेरा - नगर के युवाओं ने सोशल मीडिया वाट्सअप पर एक ग्रुप का निर्माण किया जिसमे मांगोद मनावर स्थित अति प्राचीन झिरण्या हनुमान मंदिर के जीर्ण शिन होने से मंदिर के जीर्णोद्धार की बात रखी ओर महज 2 घंटे मे हि नगर सहित अन्य प्रदेशो से जुड़े लोगो ने दान देना प्रारम्भ किया ओर 2 लाख से अधिक की राशि एकत्रित हो गई है। युवाओं ने बताया की मंदिर अति प्राचीन है जो हमारे नगर की धरोहर है जिसे सहेजने के लिए मंदिर का बीड़ा उठाया गया है। इस ग्रुप मे अमझेरा सहित अन्य प्रदेशो के मित्रो रिश्तेदारो को जोड़ा है जो अपनी स्वेछा से राशि दान कर रहे है। छीनदवाड़ा, उत्तर प्रदेश, गुजरात से भी लोगो ने सहयोग दिया है।इसमे 100 रुपये से लेकर अधिकतम एक लाख ग्यारह हजार तक की राशि प्राप्त हुई है। अभी तक 4 लाख रुपये की राशि एवं समग्री की घोषणा हो चुकी है। आगामी दिनों मे मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ होगा।
70 वर्षीय फल बेचने वाली महिला ने भी दिया दान-
मनावर चौराहे पर फल फुल की छोटी सी दुकान लगाने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने नाती पोते के द्वारा बताया की एक ग्रुप बनाया है जिसमे मंदिर निर्माण के लिए सब दान दे रहे तो महिला द्वारा अपनी ओर से राशि दान दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें