ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: सडक दुर्घटनाएँ रोकने के लिये पुलिस की नई रणनीति रोको  टोको अभियान,पहले दिन वाहन चालकों को दी समझाइश,वाहनो की चैकिग भी की 32 चालान बनाकर 12 हजार का समन शुल्क वसुला

Admin

Wed, Nov 6, 2024
सरदारपुर। सरदारपुर अनुभाग मे सडक हादसे रोकने के लिये पुलिस ने नई रणनीति पर कार्य आरंभ किया है। तहसील क्षैत्र से गुजर रहे हाईवे एंव टु लेन मार्ग पर जहा दुर्घटना के प्रमुख हॉटस्पॉट है वहा पर बुधवार से रोको  टोको अभियान चलाया साथ ही वाहनों की चैकिग कर चालानी कार्यवाही भी की गई हैै। दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डा. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए  सरदारपुर अनुभाग क्षै़त्र मे नयी रणनीति पर कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमे सभी थाना क्षेत्रों में एक्सीडेंट के लिए संवेदनशील स्थानों पर  रोको टोको अभियान चलाया गया एंव वाहनो की चैकिंग की गई। इस दौरान तीन थाना क्षैत्रो मे 32 चालान बनाये जाकर 12 हजार रू की समन शुल्क वसूला गया।
     
एसडीओपी  आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की पुलिस ने सडक दुर्घटना  रोकने के लिये बुधवार से नई रणनीति पर कार्य आरंभ किया है जिसमे रोको टोको अभियान प्रमुख है। यह अभियान अभी सत्त 10 दिनों तक चलेगा जिसमे सड़क दुर्घटना के हाट स्पाट पर पुलिस के द्वारा  वाहन चालको को धिम वाहन चलाने की समझाइश दी गई। एसडीओपी पटेल ने कहा की जिन स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग में रेक्टिफिकेशन की आवश्यकता है उन्हें चिन्हित कर सुधार कार्य कराए जाएंगे।घाटों एवं अंधेरे स्थान पर उचित प्रकाश व्यवस्था के साथ एक्सीडेंट में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। लगातार तेज गति सीमा से चलने वाले एवं सड़क नियमों का पालन न करने वाले चालकों को समझाइश एवं हिदायत के साथ चालानी कार्रवाई की जाएगी। नयी रणनीति के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ मृतकों की संख्या में कमी लाना एवं लोगों को  यातायात नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कहा की हम लगातार सडक हादसे रोकने की दिशा मे कारगार काम करने जा रहे है। आगामी दिनो मे नेशनल हाईवे,एमपीआरडीसी,गा्रमीण अंचलो की पीडब्लुडी एंव पीएम सडके के प्रमुख विभागीय अधिकारीयो के साथ बैठक कर दुर्घटना वाले क्षैत्रो मे जो जो सुधार होना चाहीये उस पर चर्चा कर कार्य करवाया जायेगा। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कहा की कुछ स्थानो पर सडको पर अतिक्रमण केे कारण भी दुर्घटना होने का डर बना रहता है ऐसे स्थानो को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिस पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें