ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

नवरात्रि महोत्सव : गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में पौधारोपण एवं विद्यार्थियों को किया गणवेश का वितरण

Bakhtavar Express

Fri, Sep 26, 2025

सरदारपुर। गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पर नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में पौधारोपण व गुरुकुल संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों को गणवेश वितरण, तथा वेद माता गायत्री दीपयज्ञ ,आरती, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार यादव एवं द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अब्दुल्ला अहमद के आतिथ्य में व भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य , तहसील अध्यक्ष योगेश तिवारी, तहसील सरदारपुर महिलावर्ग अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा अन्य पदाधिकारी गण, व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रोहिणी सिंह, रिद्धि सिद्धि स्कूल के प्राचार्य श्री कटारिया के विशेष आतिथ्य मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार की वरिष्ठ महिला श्रीमती रुक्मणी देवी अग्निहोत्री एवं श्रीमती पुष्प लता मिरदवाल व गायत्री मंदिर में सहयोग करने वाले सक्रिय परिजन घनश्याम सोलंकी राजगढ़ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रथम जिला न्यायाधीश श्री यादव एवं द्वितीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्ला अहमद ने गुरुकुल संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रभारी बृजेंद्र सिंह कुशवाह, मदन लाल मारू, राहुल सोलंकी, रोहित नाथ,बबलू मावी, विक्की भाई, राजू भाई,पुष्पा ठाकुर, प्रज्ञा सोनी, कनुप्रिया शर्मा,मंजू मारू, कल्पना उपाध्याय, शालिनी परमारआदि गायत्री परिजन उपस्थित हुए । दीप यज्ञ महिला मंडल अध्यक्ष विमला तिवारी ,पुष्पा कारले एवं मंदिर पुजारी श्री अंजली शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात वेद माता गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी की पूजा अर्चना के बाद गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय के द्वारा गुरु वंदना की जाकर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त परिजनों का आभार महिला मंडल सचिव गणवेश भेंट कर्ता, गुरुकुल संस्कार केंद्र प्रभारी साधना उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के परिजन नित्यानंद मिरदवाल द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें