ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: संसद भवन मे पार्लियामेंट 2.0 का आयोजन,धार जिले से एक दर्जन महिला सरपंच हुई शामिल, राष्ट्रपति ने अमझेरा की सरपंच मनु मकवाना से की चर्चा ,अच्छा काम करने को कहा

Admin

Mon, Jan 6, 2025
सरदारपुर/अमझेरा। राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा पंचायत से संसद नामक एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली मे संपन्न हुआ। जिसमे देश के विभिन्न प्रांतो से अजजा एंव अजा वर्ग की 502 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुई। कार्यक्रम मे धार  जिले से 10 महिला सरपंच एंव सरदारपुर की ग्राम पंचायत अमझेरा की सरपंच श्रीमती मनुबाई-शिवा मकवाना एंव छडावद की सरपंच श्रीमती अंगूरी बाई वास्केल ने भाग लिया। इस दौरान संसद भवन मे पार्लियामेंट 2.0 का आयोजन हुआ। जिसमे लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला एंव महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इन जनप्रतिनिधीयो को संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य अजजा एं अजा वर्ग की महिला जनप्रतिनिधीयो को सशक्त बनाना और संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था के बारे मे जानकारी देना प्रमुख उद्देश्य था। वही राष्ट्रपति भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्म ने महिला जनप्रतिनिधियों से चर्चा की ।अमझेरा की सरपंच मनुबाई मकवाना से चर्चा के दौरान श्रीमती मकवाना ने बताया की वै धार जिले की अमझेरा से पहली बार सरपंच निर्वाचित हुई हे। गांव मे सड़क एंव नाली निर्माण सहित कई कार्य चल रहे हे।  राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्म ने उनसे कहा की अच्छा काम करो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें